उरई: बोहदपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला एक युवक का शव, कराया गया पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 8, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोहदपुरा निवासी मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक घर में अकेला था और परिजन बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर परिजनों ने युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।