मड़ावरा: गोरा कछया में अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
तहसील मड़ावरा के गोरा कछया गाँव में अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इस घटना की जानकारी चली तो परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुँचकर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।