सुल्तानगंज: बाढ़ के पानी में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सुल्तानगंज प्रखंड में लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंगलवार दोपहर खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 13 वर्षीय छात्र रौनक राय की मौत हो गई। मृतक दौलतपुर निवासी एवं वार्ड सदस्य विपिन कुमार सिंह का इकलौता पुत्र था। बताया जा रहा है कि रौनक अपने कुछ दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था। इसी दौर