अकलतरा: अकलतरा में नरियरा के 2 कांग्रेसी और 2 निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, छग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष का स्वागत
अकलतरा क्षेत्र के नगर पंचायत नरियरा के 2 कांग्रेसी पार्षद नंदकुमार निर्मलकर, रोशन सहगल और 2 निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी की नीति से प्रभावित होकर BJP में शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने गमछा पहनाकर स्वागत किया है। इस दौरान जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े मौजूद थे।