मुफ्ती मुजीब के बयान पर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; भाजपा का तीखा पलटवार।
रुद्रपुर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर एक उलेमा मुफ्ती मुजीब (प्रिंसिपल, खेड़ा मदरसा) द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक और सामाजिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर रुद्रपुर पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बयानबाजी करने वालों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Ruderpur