करौली: सफाईकर्मियों की भर्तीप्रक्रिया जुड़ी मांगों को लेकर 4 दिन से चली आ रही हड़ताल पर नगरपरिषद E.O को ज्ञापन सौंप जताया विरोध
सफाईकर्मचारियों की भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर अखिल राजस्थान सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर परिषद करौली के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों ने नगरपरिषद कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगरपरिषद आयुक्त करणीसिंह को ज्ञापन सौंप मांगों को जल्द पूरा करने की मांग दोहराई है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में गंदगी आलम है।