करौली: सायनाथ खिडकिया सहित अलग-अलग स्थानों से 3 वारंटी और एक शख्स को शांति भंग करने के जुर्म में कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने तीन वारंटी और एक शख्स को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सुनील कुमार ने सोमवार को बताया कि मय जाप्ता ने स्थाई वारंटी प्रहलाद पुत्र मदन मोहन गर्ग निवासी महिन्द्रा ट्रैक्टर ऐजेन्सी के पीछे को मोबाईल की लॉकेशन के आधार पर थाना कुडगांव से गिरफ्तार किया गया।इसी प्रकार तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।