करौली: मामचारी पुलिस ने एक शख्स को अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए रीछोटी से किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए री छोटी से मामचारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मुकेश मीणा पुत्र चमन निवासी पाटौर शास्त्री हाल रीछोटी थाना मामचारी के कब्जे से एक ग्राम अवैध व स्मैक बिक्री के 7100₹ व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा को मामचारी पुलिस ने रविवार को बरामद किया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।