करौली: सदर पुलिस ने विधवा महिला के साथ गाली-गलौज करने व उसके घर में आग लगाने वाले एक आरोपी को गुनेसरा मोड़ से किया गिरफ्तार
करौली सदर थाना पुलिस ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी योगेंद्र कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि आरोपी मुनीराम पुत्र ठण्डीराम उम्र 47 साल बैरवा निवासी धूमढ थाना सदर को गुनेसरा मोड से गिरफतार किया गया है।आरोपी ने विधवा महिला रेशमा देवी पत्नि स्वं रामसिह बैरवा से गाली गलौच की और उसके घर में आग लगा दी थी।