करौली: पांचना चौकी पर जांच परिवाद के दौरान दो व्यक्तियों को शांति भंग करने पर सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर पुलिस ने शांति भंग करने के जुर्म में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी योगेंद्र कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि हेड कांस्टेबल राधाचरण इंचार्ज चौकी पाँचना पर एक मुकदमा मे आरोपी रामस्वरुप पुत्र पुखराज गुर्जर निवासी मांढई, अमृत पुत्र पुखराज गुर्जर निवासी मांढई में पूछताछ कर रहे थे।तभी आरोपी आवेश में आ गए, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।