खिजरसराय: छपरा में BDO पर जानलेवा हमले के विरोध में खिजरसराय BDO ने आठवें दिन काला पट्टी बांधकर रोष जताया
खिजरसराय BDO पूजा गहलौत ने छपरा में BDO पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में लगातार 8वें दिन भी काली पट्टी बांधकर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। राज्यभर के BDO सुरक्षा की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को संदेश दिया जा रहा जिससे बिना भय के दायित्वों का निर्वहन किया जा सके।