*हर घर तिरंगा अभियान दिनांक 09.08.2026 से 17.08.2026 तक आयोजित*
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को गया जिले के नगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर नगर के बीडीओ, सीओ, अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी, जनप्रतिनिधि, आमजनों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हुए नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए जागरूक किया।