आज दिनांक 12.08.2026 को जिलाधिकारी महोदय, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की संयुक्त अध्यक्षता में डीएम कार्यालय के सभागार में आगामी पितृपक्ष मेला को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पितृपक्ष मेला के दौरान सुदृढ़ विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं सुगम आवागमन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को मेला के दौरान सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।