करछना: करछना सहित अन्य प्रधान संगठनों ने DM कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे, DM के न होने पर निराश लौटे
मंगलवार को करछना सहित अन्य अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपने के लिए 11:30 बजे जिलाधिकारी प्रयागराज कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी के न होने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर करछना के प्रधान संघ अध्यक्ष अवतार किशन, राजकुमार पटेल,सुनील प्रजापति, परमानंद मौर्या, बजरंगी कोटार्य रहे।