करछना: भीरपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों का पुलिस ने काटा चालान
रविवार को करछना थाना के भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शाम 4 बजे एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों का चालान भी काटा गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाना है।