करछना: कटका गांव में भूसा लदा पिकअप की टक्कर से गांव के मुख्य गेट टूटकर गिरा, जांच में जुटी पुलिस
करछना थाना क्षेत्र के कटका ग्राम सभा में रविवार सुबह 10 बजे करीब एक पिकअप चालक भूसा लादकर गांव में प्रवेश कर रहा था। उसी दरमियान अचानक टक्कर लगने से गांव के द्वार का मुख्य गेट टूट कर गिर पड़ा। जिसे देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने में जुट गई है।