कुमारखंड: बेला सद्दी वार्ड एक में 30 पोल की जगह महज 3 पोल से हो रही बिजली आपूर्ति
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के इसराइन बेला पंचायत के बेला सद्दी वार्ड एक स्थित आदर्श नगर टोला में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। यहां करीब 40 परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से पर्याप्त बिजली पोल नहीं लगाए गए हैं।