बखरी: बखरी थाना के निकट मनोकामना हनुमान मंदिर में सामूहिक पूजा पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन
बखरी थाना के निकट मनोकामना हनुमान मंदिर में शनिवार को सामूहिक पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया तथा बताया कि छोटी दीवाली एवं हनुमान पूजा के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम होने से पूरा इलाका भक्ति रस में डूब गया। मौके पर लोगों ने क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की।