चरपोखरी: रामप्रसाद रोशन+2 उच्च विद्यालय माझीयांव जाने वाली कीचड़युक्त कच्ची सड़क से बच्चे व शिक्षक परेशान #jansamasya
रामप्रसाद रोशन +2 उच्च विद्यालय माझीयाँव में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का कीचड़ के रास्ते विद्यालय जाने का वीडियो सामने आया है। इस संबंध में सोमवार की दोपहर 12:00 के करीब में बताया गया कि विद्यालय आने जाने वाले रास्ते का पक्कीकरण नहीं हुआ है। जिसके कारण बरसात में आने जाने में छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।