चरपोखरी: न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने चरपोखरी में तीन वारंटियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने अलग-अलग जगह से न्यायालय के तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष के द्वारा रविवार की सुबह 11:00 बजे के करीब बताया गया कि कथराई गांव से राम रूप चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी माझियाव गांव से परेया तिवारी के पुत्र मधु तिवारी जबकी चरपोखरी से रशीद अंसारी के पुत्र कलीम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।