चरपोखरी: गडरिया पुल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में कांवरियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीरो थाना क्षेत्र के गडरिया पुल के समीप शुक्रवार की शाम 5:00 बजे के करीब एक पिकअप जो कांवरियों से भरी थी और एक डिजायर कर की टक्कर हो गई थी। घटना के सूचना मिलने पर पीरो थाना अध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर कांवरियों के द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए।