चरपोखरी: चरपोखरी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
चरपोखरी के लाख प्लस टू इंटर स्तरीय विद्यालय में शनिवार की दोपहर 12:00 के करीब कारगिल दिवस के मौके पर युवा नेहरू क्लब के द्वारा छात्र एवं छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मल दास एवं प्रधानाध्यापक बाल गंगाधर तिलक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया गया।