कुलपहाड़: चार बेटियों की मां की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, कुलपहाड़ का मामला
कुलपहाड़ कस्बे के राजाबार्ड मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय सुमन देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, सुमन देवी की शादी वर्ष 2014 में राजबार्ड देवीप्रसाद अनुरागी पुत्र मुल्ला अनुरागी से हुई थी। दंपति की चार बेटियां हैं।