सरीला: बिरवाही गांव में दबंग द्वारा की गई मारपीट से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सरीला तहसील के जरिया थाना अंतर्गत बिरवाही गांव में बीती 30 अगस्त 2026 को दबंग के द्वारा की गई मारपीट से घायल हुए 40 वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।