आरोन: मठ मोहल्ला आरोन में दिखा तेंदुआ का नहीं लगा सुराग, वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर इलाके में दो दिन से कर रही सर्चिंग
Aron, Guna | Jun 22, 2024 गुना के आरोन में मठ मोहल्ला में 19 जून की शाम को सब्जी के खेत में तेंदुआ दिखा था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वही बीते दो दिनों से अभी तक इलाके में वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर सर्चिंग कर रही है। लेकिन अभी तक तेंदुआ का कोई भी पता नहीं चला है।