मेसकौर: ब्रेकर ब्लास्ट से 33 केवी लाइन ठप, गर्मी में बिजली के लिए तरसते ग्रामीण
Meskaur, Nawada | Sep 10, 2026 मेसकौर पावर हाउस में 33 केवी लाइन से जुड़े ब्रेकर में तकनीकी खराबी के बाद ब्लास्ट हो गया। इसके बाद बुधवार से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। गुरुवार को भी कई गांवों में बिजली सामान्य नहीं हो सकी, जिससे उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। मेसकौर फीडर 33 केवी व्यवस्था से जुड़ा है।