रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगज कस्बे में एएसपी ने सावन के त्यौहार को देखते हुए चलाया चेकिंग अभियान।
राबर्ट्सगज कस्बे में एडिशनल एसपी कालू सिंह ने सावन के त्यौहार को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया एडिशनल एसपी ने पूरे रॉबर्ट्सगंज कस्बे में रूट मार्च किया इस दौरान उन्होंने जगह-जगह बेतरतीब खड़े वाहन चालकों को चेतावनी दी,साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली। इसके साथ ही कांवडियों के लिए निर्धारित रूट का जायजा लिया।