रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु भाकपा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपर जिला अधिकारी को डीएम के नामित ज्ञापन सौपा
शुक्रवार को किसानों, मजदूरों और जनपद की आम समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जिलाधिकारी के नाम संबोधित लिखित पत्र दिया और अवगत कराया कि वृहद क्षेत्रफल को समेटे जनपद सोनभद्र का अधिकांश क्षेत्रफल वन और पहाड़ी, पठारी है।