रॉबर्ट्सगंज: खनिज निधि से सड़क बनाने हेतु नवनिर्माण सेना ने रॉबर्ट्सगंज खनन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर खनन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय नवनिर्माण सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में सड़क निर्माण को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा जिसके क्रम में शुक्रवार कोन तेलगुड़वा से लेकर कोन कचनरवा रोड बनाने के लिए दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ खनन विभाग के अधिकारी के पास पहुंचकर खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण की मांग की है। जिससे कि क्षेत्र का विकास हो सके