रॉबर्ट्सगंज: सांसद छोटेलाल खरवार ने सदन में राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की
राबर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल खरवार ने आज बजट सत्र के दौरान सदन में किसानों का मुद्दा उठाया,छोटेलाल खरवार ने कहा कि भाजपा की एनडीए सरकार किसानों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो करती है लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं करती ।सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि आज कहीं बाढ़ आया हुआ है तो कहीं पानी के लिए किसान परेशान हैं,राबर्ट्सगंज व चकिया संसदीय क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करे