#सड़क हादसे में मृत आरक्षी परितोष मिश्रा को पुलिस अधिकारियों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि
#बलिया
#थाना बांसडीह में तैनात रिक्रूट आरक्षी परितोष मिश्रा, मूल निवासी प्रयागराज, का शव 14 सितंबर को थाना बांसडीहरोड क्षेत्र के एक तालाब में मिलने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
#पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को आरक्षी परितोष मिश्रा अपने साथी आरक्षी शिवगोपाल पाल को बेल कमेंट दाखिल करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने हेतु बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने बांसडीहरोड थाने पर तैनात 2-3 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किया। इसके बाद उन्होंने साथियों को बताया कि उन्हें रात्रि में द्वितीय मोबाइल ड्यूटी पर जाना है और मोटरसाइकिल से वहां से रवाना हो गए।
#निर्धारित समय पर द्वितीय मोबाइल ड्यूटी के लिए उनके थाना बांसडीह नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिसकर्मी लगातार उनके संबंध में जानकारी जुटा रहे थे। इसी क्रम में 14 सितंबर को करीब 10 बजे थाना बांसडीहरोड क्षेत्र स्थित एक तालाब में आरक्षी परितोष मिश्रा का शव बरामद हुआ।
#पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद जिला अस्पताल परिसर में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बांसडीह, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह, थानाध्यक्ष बांसडीहरोड सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
#Ballia #BalliaPolice #PoliceConstable #Bansdih #BansdihRoad #Prayagraj #PoliceTribute #बलिया #बलियापुलिस #परितोषमिश्रा #बांसडीह #श्रद्धांजलि