फर्रुखाबाद: गैस सिलेंडर लेने जा रहे डेयरी संचालक को सड़क हादसे में लगी चोट, लोहिया अस्पताल किया गया रेफर
जहानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में डेयरी संचालक पंकज घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। भड़ौसा निवासी पंकज पुत्र नरेश गैस सिलेंडर लेने के लिए रजीपुर स्थित एचपी गैस एजेंसी जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के निकट उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गये ..