नवरात्रि के चौथे दिन बुधवार शाम 7:00 बजे घाटमपुर स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 1 लाख दीपों से पूरा मंदिर जगमगा उठा।मंदिर में दूर दराज से आए भक्तों ने भोग अर्पित किया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया।