डिंडौरी: धनुवसागर गांव में उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता को हटाने के लिए महिला सरपंच ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
धुनवासागर गांव की उचित मूल्य दुकान की विक्रेता किरण यादव को हटाने को लेकर महिला सरपंच ने मंगलवार दोपहर 12:00कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल सरपंच ने बताया कि उचित मूल्य दुकान की राशन विक्रेता किरण यादव के द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया जाता है और मध्यान भोजन में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।