बंदगांव: बंदगांव बाजार में शहीद लाल सिंह मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि
बंदगांव बाजार में शहीद लाल सिंह मुंडा की स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बंदगांव बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद टोकाद स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।