सिंगरौली: नवागत एसपी मनीष खत्री ने पदभार संभाला, अधिकारियों की बैठक में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया
सिंगरौली जिले में नवीन पद स्थापना पर आए एसपी मनीष खत्री ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया इस दौरान उन्होंने सबसे पहले जिले भर के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के साथ बैठक कर जिले की स्थिति को समझा इसके बाद नवागत एसपी मनीष खत्री मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साइबर क्राइम महिला अपराध और नशे के विरुद्ध कार्यवाही उनकी टॉप प्रायरिटी पर रहेगी।