सिंगरौली: मायाराम महाविद्यालय के दो छात्रों का राज्य स्तरीय और अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ
संभाग स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन शासकीय टीआरएस महाविद्यालय रीवा में हुआ। जिसमें सिंगरौली सीधी जिले की टीम उप विजेता रही। मायाराम महाविद्यालय के दो छात्र राज्य स्तरीय एवं अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है जिसको लेकर महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं जिला बाॅलीवाल संघ के अध्यक्ष ने दोनों छात्रों के चयन पर बधाई दी है।