बीडीओ कामाक्षी श्रीवास्तव ने अस्तुपुर महादलित टोला में शौचालय की मरम्मत और रंग-रोगन कार्य का किया निरीक्षण
परवलपुर प्रखंड के अस्तुपुर महादलित टोला में शौचालय की मरम्मत एवं रंग रोगन कार्य का परवलपुर बीडीओ कामाक्षी श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत रविवार की दोपहर उन्होंने 2.45 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी.