कोंडागांव: कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण, युवाओं से चर्चा कर दिए सफलता के मंत्र
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया।यहां उन्होंने आरक्षक भर्ती की दूसरी चरण की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।कलेक्टर ने कोचिंग में अध्ययनरत युवाओं से संवाद करते हुए कई सवाल-जवाब किए और पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास नियमित रूप से करने कहा।