हल्द्वानी में 10 महीने से खुदी पड़ी सड़क, आखिर कब होगी कार्रवाई? 🚨
विष्णुपुरी गली नंबर-10 की सड़क पिछले करीब 10 महीनों से बदहाल है। गड्ढों की वजह से राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
📍 स्थान: विष्णुपुरी गली नंबर-10, हल्द्वानी
अगर आपके इलाके में भी सड़क की ऐसी ही समस्या है, तो कमेंट में जगह का नाम बताएं और इस खबर को शेयर करें।
#Haldwani #हल्द्वानी #HaldwaniNews #UttarakhandNews #Uttarakhand