जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की जिला पंचायत सभागार में समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास तथा जनमन आवास के हितग्राहियो के भूमि,बैंक, नामिनी,संबंधी प्रकरणों का निराकरण कराकर आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। आवास निर्माण कार्य मे धीमी प्रगति,शिथिलता पर कार्रवाई के निर्देश दिए ।