सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत का संदेश
.................
युवाओं ने जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
बड़वानी 07 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना चौहान एवं निर्मला मौर्य के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किये जिसमें शपथ, पेंटिंग, जागरूकता रैली, व्याख्यान एवं नुक्कड़ नाटक शामिल है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने की। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के नोडल डॉ मधुसूदन चौबे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आरएस मुजाल्दा तथा विशेष अतिथि डॉ. जयकिशन सैनानी रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रणजीत सिंह मेवाड़े ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में डॉ. वीरेंद्र सिंह मुजाल्दे ने उपस्थित अतिथियों, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी. के. वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को धीरे-धीरे नष्ट करने वाला गंभीर सामाजिक अभिशाप है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए केवल शासन स्तर पर प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्य अतिथि डॉ. आरएस मुजाल्दा ने नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों की जानकारी देते हुए में विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया।
विशेष अतिथि डॉ. जयकिशन सैनानी ने भी नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर पी. एस. बघेल, डॉ. सुप्रिया चौहान, डॉ. कल्पना सिसोदिया, डॉ. नदीम खान, डॉ. दत्तपाल भंवर, प्रोफेसर कदम सिंह डोडवा, प्रोफेसर राधा अलन्से सहित महाविद्यालय के लगभग 20 अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
#JansamparkMP
#Badwani
1 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026