चांदपुर: नूरपुर के ताजपुर में मधुमक्खियों के हमले से युवक की हालत नाजुक
बिजनौर में नूरपुर के कस्बा राजा के ताजपुर में घर के पास काम कर रहे एक युवक पर अचानक से मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया इस घटना में मोहल्ला नई बस्ती निवासी आशिक बुरी तरह घायल है। परिजनों उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। मंगलवार को सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आसिफ की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।