महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती चंद्रसेना भिडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अल्का त्रिवेदी,सिविल सर्जन डॉ.बी.एल.टैगोर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुध शर्मा,डीपीसी श्री राहुल शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि स्वास्थ्य,शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करें। जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा एवं बच्चों और गर्भवती बच्चों की उचित देखभाल एवं पोषण से जुडे कार्य किये जाएं। साथ ही संबंधित विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को दिलाया जाना सुनिश्चित करे।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन एवं प्रबंधन बेहतर हो यह सुनिश्चित किया जाए। उच्च जोखिम गर्भवती महिला (गंभीर एनीमिया, मध्यम एनीमिया और पी.आई.एच) का प्रबंधन ,हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच एवं उपचार के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कराया जाए। उन्होंने निर्देशित दिए कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को समय पर एम्बुलेंस की सुविधा मिले यह सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही डॉक्टर्स एवं कर्मचारियों की समय पर उपलब्धता रहे। कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर समुचित उपचार प्रदान किया जाए। बैठक में प्रसूति सहायता योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतानों की समीक्षा कर यथाशीघ्र भुगतान किये जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान,आयुष्मान भारत योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अंतर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि गर्भवाती एवं धात्री माताओं की शत प्रतिशत जानकारी पोर्टल पर पंजीकृत की जाए। उन्होंने आंगनवाडी केन्द्रों के मॉनीटरिंग के लिए आंगनवाडी केन्द्रों पर सुपरवाईजर एवं परियोजना अधिकारी द्वारा निरंतर भ्रमण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अनमोल पोर्टल पर गर्भवती माताओं की जानकारी शत प्रतिशत दर्ज की जाए। उन्होंने पोषण ट्रेकर पोषण पर शत प्रतिशत जानकारी अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेम और मेम बच्चों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा एनीनिया मुक्त करने के लिए प्लान तैयार करे। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्भवाती माताओं एवं बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण किया जाए। उन्होंने कहा एनीनिया मुक्त करने के लिए प्लान तैयार करे। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्भवाती माताओं एवं बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कलेक्टर-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के एजेण्डा की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेशित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन किया जाए। उन्होंने ड्रॉप आउट बच्चों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर निर्देशित किया कि ड्रॉप आउट बच्चों का चिन्हांकन कर स्कूलों में प्रवेश दिलाये जाने की कार्यवाही जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित बच्चों को शत प्रतिशत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का समय सीमा में वितरण कराया जाए। जिले के सांदीपनि विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया जाए। साथ ही विद्यालयों में पानी की टंकियों की नियमित साफ सफाई हो यह सुनिश्चित किया जाए।
#ashoknagar