उदवंत नगर: कारीसाथ गांव में पुलिस ने रोहित कुमार के घर पर छापेमारी की, बरामद हुई देसी सिक्सर और 29.625 लीटर अंग्रेजी शराब
उदवंतनगर के कारीसाथ गांव में पुलिस ने रोहित कुमार के घर पर छापेमारी करते हुए देसी सिक्सर और 29.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपित को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट और शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और गिरफ्तार आरोपित को अगले दिन जेल भेजा जाएगा।