भागलपुर: गोपालपुर प्रखंड के अजमाबाद स्थित पकड़ा टोला के समीप जलजमाव से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले दो महीने से घरों में पानी जमा रहने और निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज महिलाएं NH-31 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काटने पहुंच गईं।
महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से घरों में पानी जमा है, लेकिन जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लगातार परेशानी झेल रहीं महिलाएं अब सड़क काटकर पानी निकालने को मजबूर हो गई हैं।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन महिलाओं को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। अब सवाल यह है कि आखिर दो महीने से जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों को राहत कब मिलेगी? क्या प्रशासन समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था कराएगा या लोगों की परेशानी यूं ही जारी रहेगी?