बिहार के मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक सरकारी स्कूल में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से तीन छात्राएं झुलस गईं। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्राओं को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया है, जहां एक छात्रा को सर्जिकल ICU में रखा गया है। वहीं, छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही है।
VO 1 — लंच के दौरान हुआ हादसा
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, अहियापुर का है। शुक्रवार को लंच के दौरान कुछ छात्राएं खाना खाने के लिए स्कूल की छत पर गई थीं। इसी दौरान छत के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से तीन छात्राएं झुलस गईं