बक्सर: यूपी के नरही में आभूषण व्यवसायी से लूट का खुलासा, बक्सर-भोजपुर के बदमाशों समेत 6 अभियुक्त गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 22, 2026 बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को आभूषण व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस/स्वाट टीम और नरही थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार बदमाशों के पास से 86,400 रुपये नकद, 2 बाइक, 8 मोबाइल, चांदी की 2 जोड़ी पायल, पीली धातु की 2 नाक कील, 1 तमंचा, 2 कारतूस और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए