जमुई: 30 जून तक सभी छात्रों का अपार आईडी बनाने का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026 जमुई जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का अपार आईडी निर्माण और आधार सत्यापन कार्य मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल ने शुक्रवार 4 बजे सभी प्रधानाध्यापकों को 30 जून तक शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया है। समीक्षा में पाया गया कि 3.63 लाख विद्यार्थियों में से अब तक 2.54 लाख का ही अपार आईडी बन पाया है।