कोलेबिरा: अपर समाहर्ता ने कोलेबिरा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
सोमवार को 1 बजे अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो ने कोलेबिरा प्रखंड के 40 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन वाले मतदान केंद्र संख्या 51, 52, 53 और 56 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ के कार्यों की समीक्षा कर डिजिटाइजेशन में तेजी लाने तथा ASDD मार्किंग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एईआरओ व निर्वाचन प्रभारी भी उपस्थित रहे।